Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आदिवासियों को वंशानुगत मांझी परगना व मानकी-मुंडा जाहिल बनाए रखना चाहते हैं- सालखन

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आदिवासी सेंगेल अभियान की एक बैठक शुक्रवार को पटमदा प्रखंड के खेड़ूआ पंचायत के काला झरना ग्राम में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने में वंशानुगत मांझी, परगना एवं मानकी मुंडा को दोषी ठहराया. कहा कि ऐसे लोग आदिवासियों को मुख्यधारा में आने देना नहीं चाहते. क्योंकि इनकी अंधविश्वास की दुकान बंद हो जाएगी. आज भी प्रत्येक गांव एवं समाज में नशापान, अंधविश्वास, डायन प्रथा,आदिवासी महिला विरोधी मानसिकता, ईर्ष्या द्वेष, राजनीतिक कुपोषण अर्थात राजनीति की सूझबूझ की कमी है. हँड़िया, दारू, चखना में खरीद बिक्री की परंपरा चालू है. इसलिए प्रत्येक गांव-समाज में समाज सुधार जरूरी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-mp-salkhans-organization-burnt-effigies-of-cm-and-his-party-leaders/">जमशेदपुर

: पूर्व सांसद सालखन के संगठन ने सीएम व उनकी पार्टी के नेताओं का पुतला फूंका

सोरेन परिवार ने लूट एवं भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा

आदिवासियों की समस्या का समाधान राजनीति में ही है. लेकिन राजनीति में ऐसे लोग काबिज हो गए हैं. जिन्हें दूसरों की चिंता की बजाय अपनी चिंता है. शिबू सोरेन परिवार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र पांच बार सीएम बने. गुरुजी ने 40 वर्षों तक आदिवासियों का सर्वाधिक वोट लेकर राजनीति में काबीज है. मगर स्थानीयता नीति, आरक्षण नीति और नियोजन नीति नहीं बना सके. साथ ही आज तक न आदिवासी एजेंडा को स्थापित कर सके. उक्त परिवार ने केवल नोट और वोट की राजनीति की. लूट, झूट और भ्रष्टाचार का रिकार्ड ही स्थापित किया है. झारखंड को बचाने की जगह बेचने का काम किया है. गुरूजी की पार्टी ने कुर्मी (महतो) को एसटी बनाने की अनुशंसा कर असली आदिवासियों को फांसी के फंदे में लटकाने का जुगाड़ बैठा दिया है. ईसाई बने आदिवासी भी झामुमो के साथ इस खतरनाक गठजोड़ का हिस्सा हैं. जिनको आदिवासीयत से ज्यादा ईसाईयत की फिक्र रहती है. अंततः भाजपा-आरएसएस का डर दिखाकर जेएमएम-कांग्रेस के साथ चिपक कर असली सरना आदिवासियों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-world-earth-day-celebrated-at-sdsm-school-competitions-organized/">जमशेदपुर

: एसडीएसएम स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, प्रतियोगिताएं आयोजित

30 जून को कोलकाता में विश्व सरना धर्म कोड जनसभा

बैठक में मौजूद लोगों से सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान आदिवासियों की हितैषी है. संगठन भारत के सात प्रदेशों और पड़ोसी देशों में भी सक्रिय है. आदिवासी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए लगभग 300 प्रखंडों में प्रयत्नशील है. सेंगेल ने 30 जून 2023 को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में "विश्व सरना धर्म कोड जनसभा" करने का बेहद बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा बनाते हुए 2023 में हर हाल में सरना धर्म कोड को लागू कराने का दृढ़ संकल्प किया है. बैठक के अंत में बलराम मुर्मू को सर्वसम्मति से काला झरना ग्राम सेंगेल माझी नियुक्त किया गया.बैठक में सेंगेल के केंद्रीय संयोजक सुमित्रा मुर्मू, सेंगेल युवा छात्र मोर्चा केंद्रीय संयोजक तिलका मुर्मू, सेंगेल पटमदा प्रखंड परगना चुनाराम टुडू, बुद्धेश्वर मुर्मू, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष सुरेन चंद्र हांसदा, बोड़ाम प्रखंड सचिव सह परगना सुनील मुर्मू, संदीप मुर्मू, सगुन टुडू, महेश्वर मुर्मू, सेंगेल पटमदा प्रखंड सचिव शिवनाथ मांडी, घनश्याम टुडू इत्यादि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-2000-students-participated-in-earth-week-celebration-at-jusco-school-south-park/">जमशेदपुर

: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में पृथ्वी सप्ताह समारोह में 2000 विद्यार्थियों ने लिया भाग 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही