Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ग्राहम स्टेन व उनके बेटों की याद में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : ग्राहम स्टेन और उनके दो बेटे फिलिप और टिमोथी के याद में बिरसा चौक, साकची, जमशेदपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.मौके पर उपस्थित जोश के संस्थापक सदस्य अजित तिर्की ने कहा कि स्टेन और उसके दो बेटे को आज ही के दिन ओडिशा के एक आदिवासी गांव में अपने गाड़ी में सोते हुए ही धर्मांतरण का आरोप लगाकर जलाकर  मार दिया गया था. जबकि यह बिल्कुल ही निराधार एवं तथ्यों से परे है. जिन्होंने ग्राहम स्टेन और उनके दोनों बेटों को मारा आज भी वह गिरोह सक्रिय है. झारखंड, ओडिसा एवं छत्तीसगढ़ में आज भी कई लोगों को धर्मांतरण का आरोप लगाकर मारा जा रहा है. यह सब राजनीतिक संरक्षण से हो रहा है. मारने वालों को राजनीतिक पार्टियां माला पहनाकर उनका स्वागत करती है. मारने वालों को मंत्री विधायक बनाकर उनका मान सम्मान बढ़ाया जाता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-head-of-morup-panchayat-of-seraikela-block-died-was-injured-in-a-road-accident/">आदित्यपुर

: सरायकेला प्रखंड के मोरूप पंचायत की मुखिया का निधन, सड़क दुर्घटना में हुई थी घायल

दलित-आदिवासी नहीं हैं सुरक्षित

उन्होंने कहा कि जबतक इस तरह के राजनीतिक शक्तियां सत्ता पर रहेगी तबतक इस देश के दलित आदिवासी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है. यह श्रद्धांजलि सभा उन शक्तियों असामाजिक तत्वों को बताने का काम करेगी कि स्टेन, फिलिप टिमोथी आज भी जिंदा है. मौके पर अजित तिर्की, कृष्णा लोहार, दीपक रंजीत, पप्पू मुखी, दीपक पूर्ति, बादल धोरा, सागर पॉल, हराधान प्रामाणिक, सुरेन्द्र कुलड़ी,अनिल लागूरि, राजेश गुडवा, पारटर पप्पू मुखी, पास्टर राजु, श्री एम आर बानरा आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-birth-anniversary-of-netaji-subhash-chandra-bose-salute-tiranga-organized-a-free-eye-check-up-camp/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर सैल्यूट तिरंगा ने लगाया नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही