: जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रयास से मजदुर को मिला बकाया वेतन
जमशेदपुर : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रणधीर सिंह को कीनन स्टेडियम में दी गई श्रद्धांजलि
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रणधीर सिंह के निधन पर शुक्रवार को कीनन स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं क्रिकेटरों ने रणधीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बता दें कि बुधवार को रणधीर सिंह का बोकारों में निधन हो गया था. वे 66 साल के थे. रणधीर सिंह जमशेदपुर के बारीडीह के रहने वाले थे और टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में कार्यरत थे. एकीकृत बिहार रणजी टीम के कप्तान रहे रणधीर सिंह ने 1981 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पदार्पण किया था. इसके बाद 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने दूसरा और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-due-to-the-efforts-of-johar-jharkhand-labor-federation-the-laborer-got-the-outstanding-salary/">जमशेदपुर
: जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रयास से मजदुर को मिला बकाया वेतन
: जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रयास से मजदुर को मिला बकाया वेतन

Leave a Comment