Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि, निकली झांकियां

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील ने शुक्रवार को टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा की 184वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर टाटा स्टील वर्क्स में समारोह को आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि टाटा संस के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उसके बाद टाटा संस के पूर्व निदेशक टी मुखर्जी, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन, डेजी ईरानी, शुभ्रा मुखर्जी और रुचि नरेंद्रन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/TV-NARENDRAN-SHRADHANJALI.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-attendance-under-biometric-system-has-not-yet-started-in-many-colleges-of-ku/">चाईबासा

: केयू के कई कॉलेजों में अब तक शुरू नहीं हुई बायोमेट्रिक सिस्टम के तहत हाजिरी
श्रद्धांजलि देने वालों में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत सभी ऑफिस बियरर, कई यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समेत अन्य लोगों ने संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी कंपनी और प्लांट के प्रमुखों ने भी संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. मौके पर विभिन्न कंपनियों और प्लांट की ओर से झांकियां भी प्रस्तुत की गईं. झांकी में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) टीम की ओर से जमशेदपुर के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम डॉक्टर सुधीर रॉय ने श्रद्धांजलि दी. टाटा स्टील यू आईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-ponds-started-drying-up-as-soon-as-the-heat-knocked/">बहरागोड़ा

 : गर्मी के दस्तक देते ही सूखने लगे तालाब
जमीपाल के पीके घोष और पीएस रेड्डी, टीआरएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर यूके सिंह और उमेश कुमार सिंह, टीसीआईएल के मैनेजिंग डायरेक्टर आरएन मूर्ति, टाटा पिगमेंट के अनिल कुमार सिंह हरसाना, टाटा ऐसेट मैनेजमेंट के अनिल वर्मा, टीएसएलपी के आशीष अनुपम, सुधीर मेहता, टाटा एआईए के डायरेक्टर ऑफ कंपनी के शाहिद खान और देवराज नाव, टाटा एआईजी, टाटा ब्लू स्कोप के डॉ आशीष भादुरी, टाटा प्रोजेक्ट के सन्थम, हिमालयन के सुरेश्वर सिंह, इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के अभिजीत नालोटी, टाटा कैपिटल लिमिटेड की वर्षा एम, ग्रुप फाइनेंस के संजीव नंद, सुमिता शाह, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के वीपी अनिल संयल ने संस्थापक को श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही