Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित डेफोडिल्स स्कूल में मंत्री जगन्नाथ महतो निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें स्व महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. तत्पश्चात विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बच्चों के प्रति काफी उदार विचार रखते थे. उनका प्रत्येक निर्णय छात्र हित में होता था. अपने जीवन में छात्रों की शिक्षा को उन्होंने सर्वोपरि रखा. आज समस्त शिक्षा जगत उनके आकस्मिक निधन से स्तब्ध व निःशब्द है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-200-huts-destroyed-due-to-gas-cylinder-explosion-loss-of-lakhs/">बिहार
: गैस सिलिंडर फटने से 200 झोपड़ियां खाक, लाखों का नुकसान [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : डेफोडिल्स स्कूल में दिवंगत शिक्षा मंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

Leave a Comment