Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेपी आंदोलन में शहीद हुए छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा द्वारा मंगलवार को साकची शहीद चौक पर जेपी आंदोलन में शहीद हुए छात्रों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान आंदोलन मे शहीद हुए जमशेदपुर के तीन आंदोलनकारी छात्र प्रणव मुखर्जी, राजीव रंजन एवं मोहम्मद मोहुसिन को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर आंदोलनकारी संतोष अग्रवाल ने कहा कि इस शहीद स्थल पर शहीदों के सम्मान मे शहीद स्मारक निर्माण होना चाहिए. इसके लिए वे प्रयासरत है. वहीं, मोर्चा के संयोजक संजीव आचार्य ने कहा कि जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक उक्त स्थल पर शहीद स्मारक बनाने की मांग की जा रही है. 2024 में आंदोलन का 50 वर्ष पूर्ण हो जायेगा. आंदोलन के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर किसी भी हालत मे यहां शहीद स्मारक का निर्माण किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-ajsu-protested-in-front-of-manoharpur-block-office-regarding-various-demands/">किरीबुरू

: आजसू ने विभिन्न मांगों को लेकर मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन

हर वर्ष होता है कार्यक्रम का आयोजन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1974 में देश भर मे जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति हुआ था. जिसमें छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था. वहीं सरकार द्वारा आंदोलन को कुचलने के लिए दमनकारी नीति अपनाकर छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया. लेकिन छात्र डटे रहे और पुलिस को गोली चलानी पड़ी. जिसमें 18 जुलाई को पुलिस की गोली से तीन छात्र (प्रणव मुखर्जी, राजीव रंजन एवं मोहम्मद मोहुसिन) शहीद हो गए थे. हर वर्ष 18 जुलाई को उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही