Search

 
 
 

जमशेदपुरः जादूगोड़ा में बुधवार को गुरुजी को दी जायेगी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन को बुधवार को जादूगोड़ा के यूसिल अस्पताल चौक पर श्रद्धांजलि दी जाएगी. कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल सोरेन शिकरत करेंगे.
 

Jadugora : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बुधवार को जादूगोड़ा के यूसिल अस्पताल चौक पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी. कार्यक्रम का आयोजन सिंहभूम मजदूर यूनियन ने सुबह 10 बजे से किया जायेगा. इसमें यूनियन के अध्यक्ष सह घाटशिला से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन शिकरत करेंगे. यह जानकारी यूसिल के मजदूर नेता रमेश  माझी ने दी. 

ज्ञात हो कि गुरुजी शिबू सोरेन यूसिल प्रबंधन की मजदूर विरोधी गतिविधियों के खिलाफ 1992 में जादूगोड़ा पहुंचे थे. उन्होंने कंपनी प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई थी. सिंहभूम मजदूर यूनियन से उनका गहरा लगाव था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही