Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुण्‍यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रविनंदन सहाय की पुण्यतिथि गुरुवार को सोनारी चित्रगुप्त भवन में शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर महासभा के सदस्यों ने स्व. रविनंदन सहाय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री  सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को संगठित करने में उनके योगदान को समाज के लोग भुला नहीं सकते. उनके अथक प्रयास से ही राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को पहचान मिली. उनके व्यक्तित्व से हमे सीखने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा आज कायस्थ समाज का हर सदस्य उनका ऋणी है. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/mining-game-one-in-east-singhbhum-the-new-ones-are-also-extracting-oil-from-the-stone/">पूर्वी

सिंहभूम में माइनिंग का खेल-एक:  नए वाले साहब तो पत्‍थर से भी निकाल रहे “तेल”

अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे

इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे. इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री सुबोध श्रीवास्तव के अलावा  प्रदेश महामंत्री अजय श्रीवास्तव,  प्रदेश मंत्री अतुल चंद्र, युवा प्रकोष्‍ठ के राष्ट्रीय मंत्री  शशांक शेखर,  जिला महामंत्री श्याम बिहारी लाल,  जिला उपाध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव, आलोक कुमार सिन्हा,  जिला मंत्री संतोष कुमार सिन्हा,  अजय कुमार वर्मा,  अमरेंद्र मल्लिक,  सुनील सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष शम्मी श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री नरेन्द्र कुमार प्रसाद, निशांत शेखर आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन">https://lagatar.in/side-effect-of-lockdown-eight-year-old-child-climbed-on-electricity-tower-when-mother-wanted-to-send-her-to-school/">लॉकडाउन

का साइड इफेक्ट : मां ने स्कूल भेजना चाहा तो आठ साल का बच्चा बिजली टावर पर चढ़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही