Search

 
 
 

जमशेदपुर : डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए संतोष कुंकल, कैलाश कुजूर, विनय तिग्गा की शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में सोमवार को मनाया गया. सोमवार को परसुडीह स्थित संतोष कुंकल की समाधि स्थल पर पूष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के उपप्रखंड प्रमुख शिव कुमार हांसदा ने कहा कि संतोष कुंकल की शहादत झारखंड में डोमिसाइल नीति लागू करने के लिए हुए आंदोलन में 2002 में हुई थी. 22 सालो में भी झारखंडी हित में डोमिसाइल नीति नहीं बन पाई और ना हीं शहीदों को सम्मान मिला. वहीं आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पुर्व जिलाध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी, शहीदों के सम्मान में 1932 स्थानीय नीति झारखंडियों के हित में जल्द से लागू करें सरकार. इस अवसर पर बेतो कुंकल, मोसो सोय, मोना देवगम सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-youth-from-odisha-abducted-a-minor-from-bhilaipahari/">जमशेदपुर

: भिलाईपहाड़ी से नाबालिग को भगा ले गया ओडिशा का युवक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही