Search

 
 
 

जमशेदपुर : संत मेरी स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर संत मेरी स्कूल में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है. अभियान की शुरुआत रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेट राजेन्द्र नाथ मल्लिक एवं स्कूल के प्राचार्य फादर वर्णन डिसूजा ने संयुक्त रुप से की. इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक तिरंगा पहुंचाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meeting-of-sun-temple-committee-to-celebrate-janmashtami/">जमशेदपुर

: जन्माष्टमी मनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति की हुई बैठक
13 से 17 अगस्त तक सामूहिक रुप से यह प्रयास किया जाएगा कि हर घर पर तिरंगा लहराता नजर आए. इस अवसर पर छात्राओं ने रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को राखी बांधी एवं देश वीर जवानों के लिए उन्हें राखी सौंपी. इस दौरान जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगाए गए. सभी लोगों ने सामूहिक रुप से देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही