Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी में लहराया तिरंगा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra ) : अरका जैन यूनिवर्सिटी में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. यूनिवर्सिटी के निदेशक सह कुलसचिव अमित कुमार श्रीवास्तव, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरपर्सन डॉ एसएस रज़ी, निदेशक (परिसर) डॉ अंगद तिवारी, मुख्य वित्त पदाधिकारी ऋचा गर्ग ने झंडोत्तोलन किया. यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. निदेशक सह कुलसचिव अमित श्रीवास्तव अपने संबोधन में कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति ईमानदार रहने के संकल्प के साथ भारतवर्ष को नयी ऊंचाई की ओर ले जाने की दिशा में कार्य करना होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-netaji-subhash-university-celebrated-77th-independence-day-with-pomp/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विश्विद्यालय ने धूमधाम से मनाया 77वां स्वंत्रता दिवस
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सभी तरह की विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की आवश्यकता है. तभी असली स्वतंत्रता का अनुभव किया जा सकता है. इसके लिए राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत होने की जरूरत है. प्रो रजी ने कहा कि छात्रों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए, ताकि देश के लिए वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें. डॉ अरविंद पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के एनसीसी कैडेट्स ने परेड किया. इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही