Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 77वें स्वतंत्रता दिवस पर गोपाल मैदान में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोतोलन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान बिष्टुपुर में मंगलवार को जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बन्ना गुप्ता मौजूद थे. उन्होंने परेड का निरीक्षण के उपरांत झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री व एसएसपी प्रभात कुमार के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने समस्त राज्यवासी एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भारती के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को शत शत नमन करते हैं. देश के आजादी की लड़ाई में ना जाने हमारे कितने सूफी, संतों, महापुरुषों, देशभक्तों ने मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति दी है. आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर बलिदानियों भगवान बिरसा मुंडा, शहीद तिलका मांझी तथा वीरांगनाओं के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलन हुए जिसमें झारखंड के वीरों ने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-threatening-sister-in-law-after-husbands-death-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: पति की मौत के बाद देवर दे रहा भाभी को धमकी, एसएसपी से शिकायत

राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध

[caption id="attachment_731072" align="aligncenter" width="554"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/jamshedpur-flag-3.jpg"

alt="" width="554" height="393" /> परेड का निरीक्षण करते मंत्री बन्ना गुप्ता[/caption] मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है. मजबूती और दृढ़ता से राज्य की जनता के हित में कदम उठाये जा रहे हैं. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है. पुरानी पेंशन नीति कर्मचारियों के लिए लागू करना या सर्वजन पेंशन योजना का लाभ राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. कोरोना काल की विषम परस्थितियों में जनसामान्य के लिए दृढ़ता से खड़ा रहना हो या स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाये हैं.

कई लोगों को किया गया सम्मानित

[caption id="attachment_731073" align="aligncenter" width="554"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/jamshedpur-flag-2.jpg"

alt="" width="554" height="393" /> उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करते मंत्री[/caption] इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाईकर्मी तथा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल कुल 08 प्लाटूनों में से प्रथम एनसीसी बालक, जिला पुलिस बल (पुरूष) द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिला पुलिस बल (महिला) के प्लाटून कमांडर को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-two-jawans-of-jharkhand-jaguar-martyred-in-an-encounter-between-naxalites-and-security-forces/">चाईबासा:

नक्सली और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़, झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

यह अधिकारी-पदाधिकारी रहे मौजूद

उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कुमार, डीसीएलआर रविन्द्र गगरई, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही