Search

 
 
 

जमशेदपुर:  डीसी, एसएसपी समेत अन्य कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रीय झंडे को दी सलामी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : 74 वें गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विजया जाधव, एसएसपी  प्रभात कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया. उपायुक्त विजया जाधव ने अपने आवासीय (गोपनीय) कार्यालय, समाहरणालय परिसर, आईटीडीए कार्यालय, रेड क्रॉस सोसायटी में झंडात्तोलन किया. वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गोपनीय कार्यालय, एसएसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-hoisted-the-national-flag-at-gopal-maidan-honored-officers-doing-outstanding-work-including-padma-shri/">जमशेदपुर

: गोपाल मैदान में बन्ना गुप्ता ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पद्मश्री समेत जिले के उत्ककृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित
एसडीएम ने अनुमंडल मुख्यालय में फहराया तिरंगा अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम) पीयूष सिन्हा एवं घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सत्यवीर रजक ने अनुमंडल मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झंडे को सलामी दी. दूसरी ओर जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में झंडा फहराया. जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार ने जनसंपर्क कार्यालय, डीटीओ दिनेश रंजन ने परिवहन कार्यालय, समेत प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में बीडीओ एवं सीओ, थानों में थाना प्रभारी, गैर सरकारी संस्थान व शिक्षण संस्थानों में भी झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saraswati-puja-and-republic-day-celebrated-at-pragati-saraswati-shishu-vidya-mandir/">जमशेदपुर

: प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रही सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस की धूम
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही