Search

 
 
 

जमशेदपुर : बेनतीजा रही त्रिपक्षीय वार्ता, बैठक में नहीं आए टीटीसीए एवं टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि

 
Jamshedpur  (Sunil Pandey) :  कन्वाई चालक संघ की मांगों को लेकर सोमवार को डीएलसी की अध्यक्षता में होने वाली त्रिपक्षीय वार्ता वेनतीजा रही. उक्त बैठक में टीटीसीए (टेल्को ट्रांसपोर्ट कंपनी एसोसिएशन) एवं टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि अनुपस्थित थे. हालांकि दोनों कंपनियों की ओर से डीएलसी को ई-मेल के माध्यम से बैठक में शामिल नहीं होने का कारण कन्वाय चालक संघ के मान्यता प्राप्त यूनियन नहीं होना बताया गया. कंपनी के प्रतिनिधियों के नहीं आने के कारण डीएलसी ने बैठक की कार्रवाही बिना किसी नतीजे पर पहुचे समाप्त कर दी. टाटा मोटर्स कन्वाई चालक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी एवं महासचिव विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि संघ ने डीएलसी से इस मामले को धालभूम अनुमंडलाधिकारी के पास अग्रसारित करने के लिए कहा. अब अगली बैठक एसडीओ की अगुवाई में होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-it-was-expensive-to-go-to-relatives-house-in-the-rain-it-was-stolen/">जमशेदपुर

: बारिश में रिश्तेदार के घर जाना महंगा पड़ा, हो गयी चोरी

झामयू एवं भाजमो के प्रतिनिधि हुए शामिल

टाटा मोटर्स कन्वाय चालक संघ की मांगों को लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन एवं भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. हालांकि कंपनी के किसी प्रतिनिधि के नहीं आने के कारण मांगों पर वार्ता नहीं हो सकी. बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन से के सिंह, के यादव, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि विशाल कुमार, भाजमो नेता गोल्डेन पांडे, जयप्रकाश सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, बलदेव सिंह, विनोद कुमार राय समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-stealing-battery-from-truck-arrested/">जमशेदपुर

:  ट्रक से बैट्री चोरी करने का आरोपी धराया
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही