Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर एक घंटे जाम लगने से परेशानी, अब ओवर ब्रिज बनाने की मांग

Jamshedpur  (Ashok Kumar) : परसुडीह इलाके में ही बारीगोड़ा रेलवे फाटक पड़ता है. इस इलाके की आबादी बढ़ने से अब यहां के लोग रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग करने लगे हैं. गुरुवार की सुबह 10.30 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक रेलवे फाटक पर जाम की समस्या बनी रही. लोग पहले निकलने के चक्कर में यहां पर घंटे भर फंसे रहे. इस दौरान दुर्घटना होने की भी संभावना बनी हुई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ticket-sales-increased-due-to-checking-campaign-in-trains/">जमशेदपुर

: ट्रेनों में चेकिंग अभियान से टिकटों की बिक्री बढ़ी

फाटक बंद करने में भी हो रही थी परेशानी

गुरुवार की बात करें तो लोगों की भीड़ को देखते हुये रेलवे फाटक पर ड्यूटी करनेवाले रेल कर्मचारी को रेलवे फाटक गिराने में भारी परेशानी हो रही थी. इस दौरान दुर्घटना होने की भी संभावना बनी हुई थी.

रोजाना 50 हजार से ज्यादा लोग करते हैं आवागमन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारीगोड़ा रेलवे फाटक होकर रोजाना 50 हजार से भी ज्यादा लोग आवागमन करते हैं. इस फाटक से मुख्य रूप से बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गदड़ा, सोपोडेरा, सरजमदा, तुपुडांग, गोविंदपुर, लोको कॉलोनी, जेम्को, टेल्को आदि क्षेत्र के लोग भी आना-जाना करते हैं.

झारखंड मजदूर यूनियन कर रही पहल

बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिये झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से पहल की जा रही है. इसको लेकर फाटक पर रेल चक्का जाम भी किया गया था. इसके बाद सांसद और डीआरएम तक पहुंचे हुये थे. समय बीत जाने के बाद मामला अब अधर में लटक गया है. अब यूनियन के लोग फिर से 19 फरवरी को सांसद से मिलकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stoppage-given-in-bamra-and-bagdih-of-south-bihar-express-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-service-offered-free-of-cha/">जमशेदपुर

: साउथ बिहार एक्सप्रेस का बामड़ा व बागडीह में दिया गया स्टोपेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही