Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोन ऐप के कॉल से परेशान होकर अभिषेक ने की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत मथुरा बगान निवासी 27 वर्षीय अभिषेक कुमार ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण लोन ऐप द्वारा लगातार परेशान करना बताया जा रहा है. परिजनों ने अनुसार अभिषेक ने स्मॉल क्रेडिट बी नामक एक एप से 10 हजार का लोन लिया था. उसने लोन की भरपाई भी कर दी थी. बावजूद इसके कंपनी वाले उससे अलग-अलग नंबरों से फोन कर 80 हजार रुपये की मांग की कर रहे हे. अभिषेक ने कंपनी के नंबरों को ब्लॉक कर दिया तो कंपनी वाले उसके फोन के कॉन्टैक्ट लिस्ट को एक्सेस कर परिजनों और दोस्तों को फोन कर रुपये की मांग करने लगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-the-first-rain-exposed-the-cleaning-campaign-of-nagar-panchayat/">चाकुलिया:

पहली बारिश ने खोली नगर पंचायत के सफाई अभियान की पोल

मैसेज कर दोस्तों को भी दी थी जानकारी

अभिषेक ने बीते मंगलवार को ही अपने सभी दोस्तों को मैसेज कर बताया था कि " मेरा फोन हैक हो गया है. कोई स्माल क्रेडिट एप है जो की कर्ज का पैसा भरने का दबाव बना रहा है. कंपनी ने उसके फोन से सारे कॉन्टैक्ट नंबर निकल लिए है और अब वह दोस्तों को कॉल करके पैसा देने को कह रहा है, तो कोई भी पैसा नहीं दे वे लोग फ्रॉड है". कंपनी द्वारा सभी को फोन कर रुपये की मांग करने से ही अभिषेक परेशान था. घटना से पहले भी कंपनी ने फोन कर रुपये की मांग की थी जिससे परेशान होकर अभिषेक ने आत्महत्या कर ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही