Search

 
 
 

जमशेदपुर : पानी की किल्लत से परेशान हरहरगुटू के लोगों ने विधायक का टैंकर रोका, हंगामा किया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पेयजल संकट से जुझ रहे हरहरगुटू के लोगों ने बृहस्पतिवार को देवता भवन के पास सड़क जाम कर दिया. इस दौरान उक्त सड़क से होकर गुजर रहे विधायक मंगल कालिंदी के टैंकर को लोगों ने घेर लिया. लोग टैंकर चालक से पानी देने की मांग करने लगे. लेकिन चालक ने दूसरे मुहल्ले में पानी ले जाने की बात कही. चालक के पुनः दोबारा आने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने टैंकर को छोड़ा. स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि हरहरगुटू में फरवरी 2023 से ही पेयजल का संकट है. पानी का लेयर काफी नीचे चला गया है. जिसके कारण लोगों को टैंकर के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है. लेकिन कई-कई दिनों तक पानी का टैंकर नहीं आने के कारण लोगों का सब्र बृहस्पतिवार को जवाब दे दिया. गैलन, डेगची, बाल्टी वगैरह लेकर लोग सड़क पर उतर गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-dead-body-found-in-the-subarnarekha-river-could-not-be-identified/">जमशेदपुर

: स्वर्णरेखा नदी से मिले शव की नहीं हो सकी पहचान

चहेतों को भिजवाया जाता है टैंकर से पानी

विजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में तारापोर एंड कंपनी, जुस्को (अब टीएसयूआईएसएल) समाधान, सेवा ही लक्ष्य, विधायक संजीव सरदार, राजकुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज के द्वारा अलग-अलग टैंकर भिजवाया जाता है. संस्थाओं के टैंकर थाना के माध्यम से बस्तियों में भेजे जाते हैं. जबकि जन प्रतिनिधियों के निजी टैंकर वोट बैंक वाले क्षेत्रों में भेजा जाता है. उन्होंने कहा कि पहले एक-दो दिन के अंतराल पर टैंकर से पानी की सप्लाई होती थी. लेकिन कुछ दिनों से पानी आना बंद हो गया है. जिसके कारण लोगों में गुस्सा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-abvp-met-pracharya-in-charge-to-remove-the-shortage-of-teachers-in-pg/">जमशेदपुर

को-ऑपरेटिव कॉलेज : पीजी में शिक्षकों की कमी दूर करने को लेकर प्रभारी प्रचार्य से मिला अभाविप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही