Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो बस स्टैंड में चोरी से परेशान बस संचालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो बस स्टैंड परिसर में आए दिन खड़ी बसों के पार्टस के अलावा डीजल की चोरी हो रही है. यह चोरी आस-पास की बस्तियों में रहने वाले नशेड़ियों द्वारा की जा रही है. कई बार इसकी शिकायत सीतारामडेरा थाने में भी की गई पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसी का नतीजा है कि अब नशेड़ियों के हौसले बुलंद हो चुके है. थक-हारकर बस संचालकों ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से मामले की लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. रविवार को बस संचालकों ने स्टैंड में एकजुट होकर विरोध जताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-western-civilization-adopting-indian-civilization-sadhvi-gaurangi-gauri/">जमशेदपुर

: भारतीय सभ्यता को अपना रहे पश्चिमी सभ्यता के लोग : साध्वी गौरांगी गौरी

आए दिन हो रही डीजल की चोरी

जानकारी देते हुए बस संचालक प्रफुल्ल पांडे ने बताया कि बीते दिनों चोरों ने बस से डीजल टंकी की पाइप काटकर 30 हजार रुपये के डीजल की चोरी कर ली थी. इसके पूर्व भी उनके बस से पार्टस की चोरी कर ली गई थी. इससे संचालकों को तो परेशानी का सामना करना पड़ता है उसके अलावा यात्री भी परेशान रहते है. सुविधा के नाम पर बस स्टैंड परिसर में कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं है. उन्होंने बताया कि स्टैंड परिसर में एक टीओपी है पर वहां पुलिस भी तैनात नहीं रहती. जेएनएसी द्वारा पार्किंग शुल्क भी वसूल किया जाता है पर सुरक्षा नहीं दिया जाता. बस संचालकों ने विशेष पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है. मौके पर सोनू दुबे, विशाल कुमार दुबे, निरंजन सिंह, प्रफुल्ल पांडेय, कुणाल कुमार दुबे, संतोष कुमार, आशीष और मुन्ना दुबे के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही