Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: बोड़ाम के हलुदबनी सालदोहा में ट्रक ने बाइक को मारा टक्‍कर, दो घायल

Advertisement
Advertisement
Patamada: बोड़ाम थाना क्षेत्र के सालदोहा के पास आज बुधवार करीब नौ बजे सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए. दोनों युवकों को हलुदबनी ओपी प्रभारी गोपाल कुमार और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. इसे भी पढ़ें: लापरवाही">https://lagatar.in/two-soldiers-lost-their-lives-due-to-negligence-and-weak-information-system/">लापरवाही

और कमजोर सूचना तंत्र के कारण गई दो जवानों की जान, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

घायलों को जैक लगाकर ट्रक के चक्के से बाहर निकाला

ओपी प्रभारी गोपाल कुमार ने बताया कि सालदोहा जाहरा स्थान के करीब स्पीड ब्रेकर के पास जमशेदपुर जा रहे बोड़ाम के बाइक सवार दो युवकों को सीमेंट लदे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को जैक लगाकर ट्रक के चक्के से बाहर निकाला गया. दोनों युवकों के हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है. स्थानीय निवासी गोपाल माहली ने बताया की दोनों युवकों में से एक की बोड़ाम के रागमागोडा का मंटू माहली के रूप में पहचान हुई है. दूसरे युवक का नाम नहीं पता चल पाया है. बता दें कि इस सड़क में दुर्घटनाओं की संख्या काफी बढ़ गई है. इसे भी पढ़ें: रिम्स">https://lagatar.in/a-corona-patient-treated-in-rims-died-while-a-corona-infected-teenager-escaped-from-the-hospital/">रिम्स

में इलाजरत एक कोरोना मरीज की मौत, वहीं एक कोरोना संक्रमित किशोरी अस्पताल से हुई फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही