Search

जमशेदपुर : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी मेन रोड पर सोमवार की दोपहर ईंट लदे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. मृतक गुरुपदो सिंह (20) बड़ाबांकी का रहने वाला है जबकि गुरुचरण सिंह घायल है. सूचना पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़:">https://lagatar.in/peertand-officers-arrived-to-inspect-the-kovid-testing-center-and-rubella-camp/">पीरटांड़:

कोविड जांच केंद्र व रूबेला कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

सड़क किनारे खड़ी बाइक में मारी टक्कर

घायल गुरुचरण ने बताया कि वह गुरुपदो के साथ बाइक से लुपुंगडीह गया था. वापसी के क्रम में दोनों ने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और थोड़ा आराम करने लगे. तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक जिसमें ईंट लदा था उसने बाइक समेत दोनों को टक्कर मार दी. इसके बाद उसे कुछ भी याद नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp