Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रक ने बाइक सवार को मारा टक्कर, आरएसबी कर्मी घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक बाइक को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गया. इधर, स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया, तब जाकर चालक ने ट्रक को रोका. घटना के बाद घायल को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : सांसदी">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-today-at-1-pm-wayanad-congress-will-celebrate-black-day/">सांसदी

छिन जाने को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 1 बजे, वायनाड कांग्रेस ब्लैक डे मनायेगी

आरएसबी कर्मी है घायल

बताया जा रहा है कि घायल आरएसबी कंपनी का कर्मचारी है. उसका नाम नवीन है. वह सुबह अपने काम के लिए कंपनी जा रहा था. रास्ते में रिनॉल्ट कार शोरूम के पास पीछे से ट्रक (JH05D 9269) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल नवीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही