jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना से 50 मीटर की दूरी पर टाटा स्टील गेट के पास एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार पिता–पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया. मृतक जुगसलाई नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड का रहने वाला है. घटना गुरुवार सुबह छह बजे की है. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक तेजी से बिष्टुपुर की ओर फरार हो गया. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/read-5-important-news-of-ramgarh-district-together-2/">रामगढ़
जिले की 5 अहम खबरें पढ़ें एक साथ
: शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, पांच आवासीय विद्यालयों में दूसरे दिन मिले 34 संक्रमित [wpse_comments_template]
जिले की 5 अहम खबरें पढ़ें एक साथ
बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था. वह अपने पिता के साथ गुरुवार की सुबह अपने स्कूल जा रहा था. जुगसलाई थाना से थोड़ा पहले पीछे से एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस ट्रक की पहचाना करने में लगी हुई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-corona-patients-increasing-rapidly-in-the-city-34-found-infected-on-the-second-day-in-five-residential-schools%e0%a4%ac/">जमशेदपुर: शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, पांच आवासीय विद्यालयों में दूसरे दिन मिले 34 संक्रमित [wpse_comments_template]
Leave a Comment