Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी घायल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : साकची थाना अंतर्गत बसंत सिनेमा के पास बुधवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी के रहने वाले मिथिलेश गुप्ता बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी पत्नी को हाथ में चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक को पकड़ लिया और अपने साथ थाना ले गई. ट्रक के आगे एफसीआई का बोर्ड लगा हुआ था. घटना में बाइक ट्रक के निचे आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया. बता दें कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वह नो एंट्री जोन है. अब सवाल यह उठता है कि नो एंट्री जोन में ट्रक कैसे घुस गया. कुछ लोग पुलिस पर ही आरोप लगाते दिखे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक घटना को अंजाम देकर भाग रहा था जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. ट्रक में खलासी भी मौजूद नहीं था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cleanliness-campaign-will-run-in-baghbeda-colony-till-21st-october/">जमशेदपुर

: 21 अक्टूबर तक बागबेड़ा कॉलोनी में चलेगा सफाई अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही