Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोको मोड़ के पास आयरन ओर लदा ट्रक पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा टला

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : परसुडीह थाना अंतर्गत लोको मोड़ के निकट  टाटा-हाता रोड में एक तेज रफ्तार ट्रक बीच सड़क पर लगे एक पेड़ से टकरा गया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना मंगलवार रात लगभग 2 से 2.30 बजे के बीच की है. ट्रक में आयरन और लोड है. बुधवार की सुबह जानकारी मिलने पर ओडिशा में रहने वाले ट्रक के ऑनर घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक को हटवाने की प्रक्रिया में जुट गए. हालांकि बुधवार दोपहर 1 बजे तक पुलिस द्वारा ट्रक को बीच सड़क से हटाने की कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी. इस कारण से वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. रुक-रुक कर वहां जाम लग रहा था, जिससे लोग परेशान हो रहे थे. पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने से लोगों में नाराज की भी दिखाई दी. इस संबंध में जानकारी लेने पर ट्रक के ऑनर ने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में खलासी नहीं रहनेऔर ट्रक ओवरलोड होने के कारण यह दुर्घटना हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-panchayat-representatives-got-the-couple-married-in-front-of-parsudih-police-station/">जमशेदपुर

: परसुडीह थाना के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रेमी जोड़े का कराया विवाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही