Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रक चालकों की हड़ताल के समर्थन में उतरे ट्रक-ट्रेलर ऑनर्स

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जमशेदपुर ट्रक-ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन भी नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में उतर आया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा है कि इस कानून का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर हो सकता है. इसके दूरगामी परिणाम होंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि यह कानून केवल व्यावसायिक एवं बड़ी गाड़ियों के चालकों पर ही लागू होगा, बल्कि इसके जद में दो एवं चार पहिया वाहन के चालक भी आयेंगे. केंद्र सरकार को सरल और सहज रूप में कानून लाना चाहिए था, जो जनहित में प्रत्येक वाहन चालक के लिए कानूनी कवच के रूप में काम करेगा. उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में केंद्र सरकार द्वारा लाये गये मोटर व्हीकल एक्ट भारतीय दंड संहिता 104 (ए) कानून का विरोध किया. कहा कि कानून में यदि संशोधन नहीं किया गया तो सभी गाड़ियां खड़ी हो जाएगी और जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा एवं आम जनता त्राहिमाम करेगी. इसलिए एसोसिएशन अपने प्रत्येक वाहन चालक के साथ खड़ी है. उसके हितों की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठाने होंगे, उठाए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-advisor-of-kitadih-gurudwara-passes-away-wave-of-mourning/">जमशेदपुर

: किताडीह गुरुद्वारा के मुख्य सलाहकार का निधन, शोक की लहर

केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे एसोसिएशन के सदस्य

संगठन के अध्यक्ष के अनुसार सड़क दुर्घटना के कई कारण होते हैं. इसके लिए केवल चालक ही जिम्मेदार नहीं होता. एसोसिएशन सदस्यों ने बताया कि इसे लेकर जल्द ही वे लोग सांसद से मिलेंगे और संशोधन के लिए पहल करने की मांग की करेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो केंद्रीय मंत्री से मिलने एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जायेगा. संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष जसवीर सिंह सिरा, महासचिव राजीव रंजन सिंह, सह-सचिव प्रदीप शर्मा, चेयरमैन सतबीर सिंह सोमू, तपस्या सिंह, गुंजन कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, चरणजीत सिंह, पारसनाथ, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, अमित कुमार, अभिषेक झा, बादल कुमार पिंटू, शंकर दयाल सिंह, मनीष ओझा, राकेश चौधरी, निखिल शर्मा आदि यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे.इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-students-of-veda-sanskrit-university-haridwar-performed-gayatri-mahayagya/">घाटशिला

: वेद संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के छात्रों ने कराया गायत्री महायज्ञ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही