Search

 
 
 

जमशेदपुर : “कोशिश एक मुस्कान” का महा रक्तदान शिविर आयोजित, 1500 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक सरोकार के कार्यों में अपनी उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यस्मृति में रविवार को सूर्य मंदिर सोन मंडप, सिदगोड़ा में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार एवं सम्मानित अतिथि के तौर पर बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह उपस्थित थे. मौके पर संस्था के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा पिछले छह वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 1500 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. ़ इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-using-cough-syrup-indiscriminately-for-intoxication/">मनोहरपुर

: नशा के लिए कफ सिरप का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे युवा

वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य करें रक्तदान

सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है एक व्यक्ति द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों के जीवन की रक्षा की जा सकती है. इसलिए आम लोगों को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए. इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय खान, संयोजक त्रिदेव सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, राजेश सिंह ``बम``, रंजीत सिंह, राजेश सिंह, हनि परिहार, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, कुणाल शर्मा, राजा अग्रवाल एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही