Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धरने पर बैठे हिंदू संगठन के लोग

Jamshedpur (Rohit Kumar) : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित चौक पर बंधे रामनवमी के झंडे पर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस बांधकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. इसकी सूचना पाकर शनिवार रात हिंदू संगठन के लोग एकजुट हो गए और चौक के पास धरने पर बैठ गए. हिंदू संगठन के लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे. इधर कदमा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया पर लोग समझने को तैयार नहीं थे. माहौल देख मौके पर क्यूआरटी को तैनात किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-mahanagar-started-free-coaching-for-cuet-2023-in-mango-for-serving-students/">जमशेदपुर

: सेवार्थ विद्यार्थी जमशेदपुर महानगर ने मानगो में शुरू की CUET-2023 के लिए नि:शुल्क कोचिंग

झंडे में बांध दिया प्रतिबंधित मांस

मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित चौक पर राम नवमी का झंडा बंधा हुआ है. उसी झंडे पर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस बांध दिया. फिलहाल पुलिस माहौल पर नजर बनाए हुए है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही