Search

 
 
 

जमशेदपुर : टीएसएएफ ने क्लाइम्बिंग चैम्पियनशिप में 17 मेडल जीते

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर में चल रही 24 वीं आईएमएफ (इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशंस) ईस्ट जोन स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के क्लाइंबर्स ने 21 में से 17 मेडल जीत लिए हैं. चैंपियनशिप का दूसरा दिन टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के क्लाइम्बर्स के नाम रहा. इनमें से कई क्लाइम्बर पहली बार प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वालों में सबसे छोटी उम्र का क्लाइंबर 4 साल का है और सबसे अधिक उम्र का क्लाइम्बर 35 वर्ष का है. गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के 220 क्लाइम्बर्स हिस्सा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-sale-and-purchase-of-shops-of-sairat-bazar-will-be-investigated-adm-gave-instructions-to-the-so-for-action/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार के दुकानों की खरीद-बिक्री की होगी जांच, एडीएम ने एसओ को दिए कार्रवाई के निर्देश

इन क्लाइम्बर्स ने जीता पदक

वूमेंस- टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की अनीषा वर्मा, नीतू महतो और पश्चिम बंगाल की महुआ विश्वास, जूनियर बॉयज- टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के रोहित बांद्रा, अभिषेक रावत व सूरज सिंह ठाकुर, मेंस- टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के अमन वर्मा, सचिन सरोज और सूरज सिंह, जूनियर गर्ल्स- टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के जोगापुर की आस्था रानी, सृष्टि दास, पश्चिम बंगाल की सृष्टि दास, जूनियर ब्वाएज बोल्डरिंग- टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के रोहित बांद्रा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही