Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टीएसडीपीएल यूनियन ने नए एमडी संदीप का किया स्वागत

Jamshedpur(Dharmendra Kumar)टीएसडीपीएल यूनियन ने मंगलवार को नए एमडी संदीप कुमार का स्वागत किया गया. संदीप कुमार ने 31 दिसंबर को अब्राहम स्टीफंस के रिटायरमेंट के बाद 1 जनवरी को पदभार ग्रहण किया था. सोमवार को जमशेदपुर पहुंच कर संदीप कुमार ने कंपनी की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया. इस क्रम में यूनियन के साथ भी उनकी परिचयात्मक बैठक हुई. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में यूनियन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों ने नए एमडी संदीप कुमार से मुलाकात की. संदीप कुमार पूर्व में टाटा मेटालिक्स खड़गपुर के एमडी रह चुके हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mp-distributed-blankets-among-1500-needy-in-lakhipura-and-balibandh/">चाकुलिया

: लखीपुरा और बालिबांध में 1500 जरूरतमंदों के बीच सांसद ने बांटे कंबल
संदीप कुमार ने कहा कि विश्वास सबसे बड़ी नींव है. यह एक मजबूत डोर होती है जो प्रबंधन और यूनियन के बीच सेतु का कार्य करती है. इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट ओम प्रकाश, जीएम अश्वनी कुमार, हेड एच आर आई आर शेखर झा और प्रियंका और यूनियन की ओर से अमन सिंह, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, शशि वीर राणा, सचिदानंद, अनीश झा, आर रवि, राकेश कुमार, रंजन मिश्रा, रमेश चौधरी, त्रिदेव सिंह, प्रमोद उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, बीडी सिंह, हरि शंकर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही