Search

 
 
 

जमशेदपुर : टीएसएफ ने झारखंड में किया 24 हजार मच्छरदानी का वितरण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सहयोग से 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम में 10 हजार, रामगढ़ में छह हजार, पश्चिमी सिंहभूम में 5,293 और जामाडोबा में 2,780 मच्छरदानी का वितरण किया गया. टाटा स्टील फाउंडेशन के पब्लिक हेल्थ के हेड डॉ. अनुज भटनागर ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन ने स्वस्थ समुदाय के निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता के तहत मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, जापानी एन्सेफलाइटिस जैसी मच्छर जनित बीमारियों की समस्या का समाधान करने का बीड़ा उठाया है. इसे भी पढ़ें : खबर">https://lagatar.in/noamundi-repair-of-damaged-water-tower-in-thakura-village/">खबर

का असर : नोवामुंडी : ठाकुरा गांव में खराब पड़े जलमीनार की हुई मरम्मत
कार्यक्रम के तहत टीएसएफ ने विभिन्न जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए समुदायों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया है. समुदायों को मच्छरदानी के उचित उपयोग और रखरखाव के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया. झारखंड और ओडिशा के कई हिस्सों में मच्छर जनित बीमारियों के मामलों को कम करने के उद्देश्य से विश्व मलेरिया दिवस पर मच्छरदानी का वितरण और इन बीमारियों के बारे में जागरुकता का प्रसार किया गया. विशेष रूप से आदिवासी और दूरदराज के समुदायों में जो इन बीमारियों से पीड़ित हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही