Search

जमशेदपुर : टीएसएमएल ने एलएनजी के लिए बीपीसीएल के साथ किया समझौता

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ अपने ओडिशा के जाजपुर स्थित प्लांट के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है. गुरुवार को टीएसएमएल और बीपीसीएल के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. एमओयू का आदान-प्रदान ओडिशा सरकार की उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा की उपस्थिति में किया गया. उन्होंने इस स्थायी पहल की सराहना करते हुए कहा कि मैं बीपीसीएल और टाटा स्टील माइनिंग को गैस बिक्री समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बधाई देता हूं, जो भारत में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा. यह समझौता टाटा स्टील माइनिंग की सस्टेनेबिलिटी पहल का एक हिस्सा है. कंपनी को अपने कार्बन उत्सर्जन को महत्वपूर्ण रूप से कम करने में मदद करेगा, क्योंकि यह फर्नेस ऑयल के बजाय स्वच्छ ईंधन एलएनजी का उपयोग करके फेरो एलॉय का उत्पादन करने की अनुमति देगा, जिससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में काफी कमी आएगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-matri-bharti-was-formed-in-shanti-devi-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चाकुलिया

: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ भारती का किया गया गठन

कम किया जा सकेगा कार्बन उत्सर्जन

इस अवसर पर टाटा स्टील माइनिंग के प्रबंध निदेशक पंकज सतीजा ने कहा कि बीपीसीएल के साथ साझेदारी जाजपुर में हमारे फेरोलॉयज संयंत्र के लिए एलएनजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी. यह समझौता डीकार्बोनाइजेशन और हमारी स्थिरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है. इससे कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकेगा साथ ही इसका पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. बीपीसीएल (गैस) हेड रऊफ एम खान ने कहा हम टाटा स्टील माइनिंग के साथ जुड़कर खुश हैं और उन्हें उनके संचालन के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करते हैं. जिससे हम डीकार्बोनाइजेशन के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp