Search

जमशेदपुर : उन्नत ऊर्जा प्रबंधन के लिए टीएसएमएल ने फ्रांसीसी कंपनी मेट्रोन के साथ किया समझौता

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) ने फ्रेंच क्लीनटेक कंपनी मेट्रोन के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किया हैं. इस समझौता का उद्देश्य ओडिशा के कटक जिले के अथागढ़ में स्थित कंपनी के फेरो अलॉयज प्लांट के लिए एक उन्नत ऊर्जा प्रबंधन और अनुकूलन मंच को डिजाइन और कार्यान्वित करना है. समझौता के अनुसार, मेट्रोन द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर समाधान टाटा स्टील माइनिंग को निगरानी, विश्लेषण और वास्तविक समय में ऊर्जा की खपत को अनुकूलित करने और संयंत्र उपयोगिताओं में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में सहयोग करेगा. यह कंपनी को क्षेत्रों को डीकार्बोनाइज करने, ऊर्जा की खपत को अनुकूलित करने, लागत कम करने और समग्र परिचालन दक्षता में सुधार करने के लिए ऊर्जा के डिजिटलीकरण में मदद करेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-12th-arts-commerce-result-released-shriram-inter-college-result-better/">आदित्यपुर

: झारखंड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी, श्रीराम इंटर कॉलेज का रिजल्ट बेहतर

ऊर्जा की खपत को कम करने

वातावरण आधारित ऊर्जा प्रबंधन और अनुकूलन प्लेटफॉर्म संयंत्र में ऊर्जा के उपयोग की रियल टाइम विजिबिलिटी प्रदान करेगा. इससे टाटा स्टील माइनिंग को सुधार के लिए क्षेत्रों की पहचान करने और ऊर्जा खपत को अनुकूलित करने के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेने में मदद मिलेगी. मौके पर टाटा स्टील माइनिंग के प्रबंध निदेशक पंकज सतीजा ने कहा कि मेट्रोन के साथ हमारी साझेदारी ऊर्जा दक्षता और कम कार्बन फुटप्रिंट के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम अथागढ़ में अपने फेरो एलॉयज प्लांट में उनके उन्नत ऊर्जा प्रबंधन और अनुकूलन मंच का उपयोग करने के लिए उत्साहित हैं. यह समझौता ऊर्जा की खपत को कम करने, परिचालन दक्षता और उत्पादकता में सुधार करने में मदद करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp