Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीसीक्यूसी 2023 प्रतियोगिता में टीएसयूआईएसएल को मिला 3 स्वर्ण पदक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआईएसएल (टीएसयूआईएसएल) ने 22 सितंबर को विशाखापत्तनम में आयोजित 23वें चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट (सीसीक्यूसी 2023) प्रतियोगिता में 3 गोल्ड जीतकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. "बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्ता अवधारणाओं का पोषण" विषय आधारित कार्यक्रम में 134 टीमों ने गुणवत्ता सर्कल, लीन क्वालिटी सर्कल, 5एस कार्यस्थल प्रबंधन प्रणाली, काइजन, सिक्स सिग्मा और लीन सिक्स सिग्मा अवधारणाओं पर केस स्टडीज प्रस्तुत करते हुए भाग लिया. कार्यक्रम में कुल 134 टीमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही. जिसमें जल प्रबंधन विभाग (डब्ल्यूएमडी) की टीमें आइला और क्रांति तथा डिजाइन इंजीनियरिंग और टाउन प्लानिंग (डीईटीपी) विभाग से टीम प्रारुप ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया. प्रतियोगिता में टाटा स्टील यूआईएसएल का उत्कृष्ट प्रदर्शन उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. इसके अलावा कंपनी गुणवत्ता प्रबंधन में नए मानक स्थापित करना जारी रखेगी और अपने परिचालन के सभी पहलुओं में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-government-employee-accused-of-child-abuse-in-vinayak-garden-society/">आदित्यपुर

: विनायक गार्डेन सोसाइटी में सरकारी अधिकारी पर लगा बाल शोषण का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही