Search

 
 
 

जमशेदपुर : टीएसयूआईएसएल ने स्कूली बच्चों के लिए की पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीयूआईएसएल) ने 20वीं वर्षगांठ समारोह के तहत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की. इस कार्यक्रम में बच्चों ने कैनवास पर अपनी रचनात्मकता और कल्पना का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में कुल 740 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसमें विविध प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था. श्रेणी ए में प्रथम पुरस्कार आराध्या सृष्टि, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, दूसरा पुरस्कार देपास्मिता, बाल्डविन फार्म क्षेत्र और तृतीय पुरस्कार अक्षत वर्मा, कार्मेल जूनियर स्कूल को मिला. श्रेणी बी में प्रथम पुरस्कार खुशबू महतो, जुस्को स्कूल कदमा, द्वितीय पुरस्कार अनिका शाह, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट और तीसरा पुरस्कार निशा शॉ, बाल्डविन फार्म एरिया को दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-awareness-campaign-on-dengue-was-conducted-on-the-second-day-as-well/">चाकुलिया

: डेंगू को लेकर दूसरे दिन भी चलाया गया जागरूकता अभियान

बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जबकि श्रेणी सी में प्रथम पुरस्कार हर्षवर्द्धन महतो, डीएवी बिस्टुपुर, द्वितीय पुरस्कार पी सृष्टि, जमशेदपुर पब्लिक स्कूल और तृतीय पुरस्कार रूपाली कुमारी, बाल्डविन फार्म एरिया एवं विशेष रूप से सक्षम श्रेणी में प्रथम पुरस्कार साची देब, जुस्को स्कूल कदमा, द्वितीय पुरस्कार शौर्य मुखर्जी, जुस्को स्कूल और तृतीय पुरस्कार: रुद्रांश चक्रवर्ती, तारापोर स्कूल को मिला. इस अवसर पर मुख्य रूप में टीयूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा, टीयूआईएसएल में सीनियर जीएम टाउन ओएंडएम और आरई कैप्टन धनंजय मिश्रा, पूनम चौधरी और निवेदिता सिन्हा उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही