Search

 
 
 

जमशेदपुर : टीएसयूआईएसएल ने वर्षगांठ पर विभिन्न स्थानों में लगाए 1500 पौधे

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने शनिवार को 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वर्णरेखा फ्लैट्स, साकची के सामने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी प्रभात कुमार, टाटा स्टील यूआईएसएल के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी और प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा उपस्थित थे. इस अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा ने कहा कि हमारी 20वीं वर्षगांठ विकास, जिम्मेदारी और सकारात्मक प्रभाव की एक उल्लेखनीय यात्रा का प्रतीक है. पौधारोपण कार्यक्रम सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. टिकाऊ प्रथाओं और समुदाय के साथ हमारे गहरे जुड़ाव के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर, हम भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण का पोषण कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-mla-laid-foundation-stone-of-building-construction-work/">चाईबासा

: सांसद-विधायक ने भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने की पहल

इस दौरान पर पूरे जमशेदपुर में विभिन्न स्थानों पर कुल 1500 पौधे लगाए गए, जो हरित और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए संगठन के समर्पण को दर्शाता है. लगाए गए पौधों में सागौन, बकुल, करंज, जारुल, शीशम, महोगनी और अन्य विभिन्न प्रजातियां शामिल थी. इस अवसर पर जेएसयू के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, टीडब्ल्यूयू के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, टाउन ओएंडएम और आरई के वरिष्ठ महाप्रबंधक धनंजय मिश्रा, आयकर अपील आयुक्त बिनोद कुमार अग्रवाल, प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर धमेजा, टीडब्ल्यूयू के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह और टीडब्ल्यूयू के महासचिव सतीश सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही