Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टीएसयूआईएसएल ने शास्त्री नगर में क्राफ्ट लगाकर बाढ़ पीड़ितों को निकाला

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) ने सोमवार को भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य जारी रखा है. सोमवार को टीएसयूआईएसएल ने टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन के पैकेट बनाकर वितरित किए हैं. इसके अलावा, शास्त्री नगर और राम नगर के ग्रीन पार्क क्षेत्र में बाढ़ में डूबे घरों से कई लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. इस काम में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की राफ्ट का प्रयोग किया गया है. इसके अलावा, भुइयांडीह के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच 150 तिरपाल भी वितरित किए गए हैं. ताकि वह तिरपाल लगाकर उसके नीचे रह सकें. टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स के जरिए सरायकेला के सपरा गांव में भी 150 तिरपाल बांटे गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-arrested-including-two-minor-members-of-vehicle-thief-gang/">चाईबासा

: वाहन चोर गिरोह के दो नाबालिग सदस्य सहित तीन गिरफ्तार

टीएसयूआईएसएल बांटेगी सूखा राशन

टीएसयूआईएसएल ने एक सर्वे कर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार की है. इनके बीच सूखा खाद्य पदार्थ का पैकेट भी बांटा जाएगा. इसके अलावा, सोमवार को 5500 पीड़ितों के बीच खिचड़ी के पैकेट बांटे गए. [wpse_comments_template] फोटो-
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही