Search

 
 
 

जमशेदपुर : टीएसयूआईएसएल ने डेंगू से बचाव के लिए कीटनाशक का करवाया छिड़काव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआईएसएल (टीएसयूआईएसएल) मानसून सीजन के दौरान जमशेदपुर शहर में डेंगू और अन्य कीटाणु जनित बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई के साथ ही कीटनाशक का छिड़काव करवाया. सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. टीएसयूआईएसएल ने डेंगू के संचरण को रोकने और नियंत्रित करने के लिए आवासीय क्षेत्रों में मच्छरों के लार्वा चरण की पहचान करने और उन्हें नष्ट करने व निगरानी के लिए अलग अलग टीम गठित की गई है. प्रशिक्षित टीमें गहन निरीक्षण कर रही हैं और संभावित प्रजनन स्थलों को खत्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं. टीएसयूआईएसएल द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-mla-sonaram-sinku-inaugurated-garima-kendra/">नोवामुंडी

: विधायक सोनाराम सिंकु ने गरिमा केंद्र का किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही