Search

जमशेदपुर : मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में बिजली कनेक्शन देने के लिए टीएसयूआईएसएल बुधवार से शुरू करेगा सर्वे

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों के निवासियों को जुस्को का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी गई है. इसे लेकर गठित कमेटी की बैठक मंलवार को बिष्टुपुर स्थित विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय महाप्रबंधक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, टीएसयूआईएसएल के प्रतिनिधि, जमशेदपुर अक्षेस के प्रतिनिधि के साथ ही अन्य पदाधिकारीगण मौजुद थे. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में जुस्को द्वारा बिजली प्रदान करने का कार्य शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा. बिजली का केबुल बिछाने के लिए पथ निर्माण विभाग एवं जुस्को की टीम बुधवार को संयुक्त रूप से सर्वे करेगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-young-man-went-to-give-roses-to-his-girlfriend-on-rose-day-the-vein-of-his-hand-was-cut-when-the-girlfriend-refused/">जमशेदपुर

: रोज डे पर प्रेमिका को गुलाब देने गया था युवक, प्रेमिका के इंकार करने पर काटी हाथ की नस

सब स्टेशन निर्माण का कार्य प्रगति पर

मोहरदा ओड़िया स्कूल मैदान में सब स्टेशन के लिए जमीन का सत्यापन हेतु अंचलाधिकारी ने अपना प्रतिवेदन तैयार कर दिया है. एक-दो दिनों में अपर उपायुक्त कार्यालय से जुस्को को अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो जाएगा. टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों ने बताया कि छायानगर-चंडीनगर, निर्मलनगर के लिए सब स्टेशन निर्माण का कार्य प्रगति पर है. स्थल चिन्हित कर लिया गया तथा उक्त स्थल पर सब स्टेशन निर्माण के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है. विधायक की पहल पर बागुननगर में इस महीने के अंत तक कम्पेक्ट पावर सब स्टेशन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. विद्युत क्षमता को बढ़ाकर 2 केवीए से 10 केवीए किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp