Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में टीटीई की दबंगई, एनसीसी कैडेट को पीटा, वीडियो वायरल

jamshedpur (Rohit kumar) : पूरी से होकर नई दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन नंबर 12801 में टीटीई की दबंगई देखने को मिली. टीटीई द्वारा ट्रेन में मोजूद एनसीसी कैडेट और यात्री से बदतमीजी करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो सोमवार तड़के तीन बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो भुवनेश्वर–टाटानगर के बीच की है. वीडियो में दिख रहा है कि दो की संख्या में टीटीई चलती ट्रेन में एक एनसीसी कैडेट की पिटाई करते नजर आ रहे है. वहीं मामले का वीडियो बना रहे एक यात्री से भी बदतमीजी करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया. टीटीई का नाम बुलू सेठ्ठी बताया जा रहा है. इस मामले में जब खड़गपुर डिविजन के सीनियर डीसीएम राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले में किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है. लगातार.इन की टीम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-xi-and-rising-warriors-won-the-cricket-competition/">किरीबुरू

: क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस एकादश व राइजिंग वारियर्स की हुई जीत

मामले की जांच हो रही है - सीनियर डीसीएम

मामले को लेकर सीनियर डीसीएम राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है फिर भी मामले की पुष्टि के लिए वीडियो को भेजा गया है. वीडियो सही पाए जाने पर संबंधित टीटीई पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/the-patient-died-by-jumping-from-the-third-floor-of-rims/">रिम्स

के तीसरे तल्ले से मरीज ने कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही