Search

 
 
 

जमशेदपुर : चैंपियन अंगराज को टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मार्शल आर्ट (मुआय थाई) एशियन चैंपियन गुरप्रीत सिंह अंगराज को टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में उसकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया. रविवार को गुरुद्वारा साहिब में गुरप्रीत सिंह अंगराज को सरोपा और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के प्रधान सुखराज सिंह, महासचिव परमजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बग्गे के अलावा हरदीप सिंह, रणजीत सिंह व दर्शन सिंह ने चैंपियन खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह अंगराज का सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उल्लेखनीय है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ अंगराज पहले सिख मार्शल आर्ट (मुआय थाई) खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-vinayak-garden-residents-get-assurance-of-water-supply-after-police-initiative/">आदित्यपुर

: पुलिस की पहल के बाद विनायक गार्डेन निवासियों को मिला जलापूर्ति का आश्वासन

अपने प्रतिद्वंदी को 15 सेकेंड में नॉकआउट कर जीता था खिताब

जमशेदपुर के गुरप्रीत सिंह अंगराज ने 21 से 23 जुलाई तक दिल्ली के इंटरनेशनल त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एशियन मुआय थाई चैम्पियनशिप के फाइनल में अपने प्रतिद्वंदी को 15 सेकंड में नॉकआउट कर एशिया चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया. वे एशिया के पहले सिख एशियन मुआय थाई चैंपियन बन गए हैं. एशियन मुआय थाई चैंपियनशिप में कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, फिलीपींस, पाकिस्तान, भारत , वियतनाम, म्यांमार, इंडोनेशियाई आदि देशों में भी भाग लिया. अंगराज अपने इस जीत का श्रेय अपने गुरू कुलदीप सिंह अपने माता-पिता और टाटा स्टील फाउंडेशन को देते हैं और आने वाले 6 महीनों में वे थाईलैंड जा कर प्रोफेशनल मुआय थाई चैंपियनशिप में भी भाग लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही