Search

 
 
 

जमशेदपुर : मोतीलाल स्कूल में तुलसी जयंती समारोह आयोजित

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के प्रेक्षागृह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. त्रिपुरा झा उपस्थित थे. कक्षा नर्सरी से बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कला-कौशल को प्रदर्शित किया. नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने रामायण के पात्रों की बहुत ही मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की. मुख्य अतिथि त्रिपुरा झा ने तुलसीदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को रामचरित मानस पढ़ने का सुझाव दिया. मौके पर प्रधानाचार्य आशु तिवारी, अखिलेश दुबे, रवि कुमार दुबे, ओंकार नाथ सिंह, ललन राय और गिरीश कुमार तिवारी उपस्थित थे. [caption id="attachment_738851" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/JSR-Motilal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> समारोह के दौरान उपस्थित लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-farmers-expressed-gratitude-to-the-mla-for-changing-the-bad-transformer/">बहरागोड़ा

: खराब ट्रांसफार्मर बदलने पर किसानों ने विधायक का जताया आभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही