Search

 
 
 

Jamshedpur : साहित्यिक परिचर्चा के साथ तुलसी जयंती समारोह आरंभ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : तुलसी भवन में डेढ़ महrने तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह की शुरुआत शनिवार को एक साहित्यिक परिचर्चा हुई. परिचर्चा का विषय था ````````वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तुलसी साहित्य की प्रासंगिकता````````. समारोह की अध्यक्षा तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका ने की. मुख्य अतिथि रांची यूनिवर्सिटीज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जंग बहादुर पांडेय, विशिष्ट अतिथि तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी एवं डॉ चंदेश्वर खां थे. अतिथियों ने गोस्वामी तुलसी दास की तस्वीर के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कर कार्यक्रम की शुरुआत की. डॉ वीणा पांडेय भारती ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. तत्पश्चात पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत व सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-special-train-for-puri-from-2nd-july-to-19th-july-regarding-rath-yatra/">Jamshedpur

: रथ यात्रा को लेकर 2 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरी के लिए स्पेशल ट्रेन
स्वागत भाषण तुलसीभवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने किया. परिचर्चा में विमल जालान, रीना सिन्हा सलोनी, कन्हैयालाल अग्रवाल, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, रीना गुप्ता, प्रकाश मेहता, आरती श्रीवास्तव विपुलता, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र एवं दिव्येंदु त्रिपाठी ने शिरकत की. परिचर्चा का संचालन साहित्य समिति के कार्यर्कारी अध्यक्ष डॉ यमुना तिवारी व्यथित व धन्यवाद ज्ञापन राम नंदन प्रसाद ने किया. इस अवसर पर बसंत जमशेदपुरी, जीते कुमार तिवारी, अजय कुमार प्रजापति, ममता कर्ण, उपासना सिन्हा, नीता चौधरी, अरुणा भूषण, माधवी उपाध्याय, सरदार बलबिंदर सिंह समेत कई साहित्यप्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-traffic-police-action-created-stir/">Jamshedpur

: जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही