Search

 
 
 

जमशेदपुर : 21 जनवरी को गोपाल मैदान में टुसू मेला का आयोजन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोपाल मैदान में हर साल की तरह इस साल भी झारखंड वासी एकता मंच की ओर आगामी 21 जनवरी को टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा. इस टुसू मेला में टुसू प्रतिमा चौड़ल लेकर आनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे. साथ ही बूढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को भी नगद इनाम दिए जाएंगे. कुल मिलाकर मेला में आने वालों पर पुरस्कारों की बारिश होगी. उक्त जानकारी मंच के संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो और मुख्य संयोजक सह समाजसेवी आस्तिक महतो ने सोनारी स्थित निर्मल भवन में एक प्रेस वार्ता के दौरान दी.उन्होंने बताया कि इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. मेला में इस बार भी झारखंड के विभिन्न जिला सहित पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा के कई जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-central-ram-navami-committee-honored-kar-sevaks/">आदित्यपुर

: केंद्रीय रामनवमी समिति ने किया कारसेवकों का सम्मान

आस-पास के राज्यों से आति है टुसू प्रतिमा

सांसद ने बताया कि सुबह 10 बजे से प्रतिभागियों का आगमन मैदान में आरम्भ हो जाएगा. इस दौरान टुसू प्रतिमा, चौड़ल, बूढ़ी गाड़ी नाच के अलग अलग श्रेणियों में प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में पूर्व सांसद सुनील महतो में की थी तभी से लेकर आज तक झारखंड की संस्कृति और परंपरा को कायम रखने के लिए हर वर्ष 21 जनवरी को टुसू मेला का आयोजन किया जाता रहा है. इस मेला में आस-पास के राज्यों से भी टुसू प्रतिमा पहुंचती है. आस्तिक महतो ने बताया कि मेला में होनेवाली भीड़ को देखते हुए सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जायेंगे. इसमे प्रशासन के साथ साथ मंच के कार्यकर्ता भी लोगों की सहूलियत अनुसार उपलब्ध रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जेवीएम">https://lagatar.in/process-of-application-for-admission-in-class-xi-started-in-jvm-shyamali/">जेवीएम

श्यामली में कक्षा ग्यारहवी में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

ये रहे मौजूद

संवाददाता सम्मेलन में विद्युत महतो, आस्तिक महतो के साथ फणीन्द्र महतो, सुखदेव महतो, बबलू महतो, करमु हांसदा, युगल किशोर मुखी, सचिन महतो, सत्यनारायण महतो, हसीन अहमद, गोपाल महतो, चुनका मार्डी, नारायण महतो, कमल महतो, विजय महतो, अशोक महतो, ओपा सिंह, कैलाश सिंह, दिलजय बोस सहित कई सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/awareness-campaign-regarding-lok-sabha-elections-will-run-till-24th-in-schools-and-colleges-of-dhanbad/">धनबाद

के स्कूल-कॉलेजों में  लोस चुनाव को लेकर 24 तक चलेगा जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही