Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह में टुसू पुजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : मानगो के पुराना उलीडीह में टूसु पूजा के पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह एवं विकास सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया. उद्घाटन करने पहुंचे अतिथियों का स्वागत मांदर और नगाड़ा बजा कर आदिवासी परंपराओं के अनुसार किया गया. सैकड़ों वर्ष से आयोजित होने वाली टुसू पूजा के प्रति लोगों की आस्था बनी हुई है. उद्घाटन के क्रम में भाजपा नेता अभय सिंह ने टुसू गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया. मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि झारखंड की पहचान टुसू पर्व से है. प्राकृतिक का पर्व टुसू है. लोग अच्छी फसल होने पर टुसू की खुशियां मनाते हैं. टुसू से जुड़ी कई तरह की पौराणिक कथा है. उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अभय सिंह, विकास सिंह, सुकुल सिंह, कल्लू सिंह, सोनू कच्छप, सन्नी कुंकल, बिट्टू गोप, कर्मू बिरुवा, कार्तिक गोप, शंकर गोप, मनीष दास, पवन हेमब्रम, कृष्ण हेमब्रम मुख्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-residents-danced-to-abhijeets-spectacular-performance-in-the-carnival/">जमशेदपुर

: कार्निवल में अभिजीत की शानदार प्रस्तुति पर झूमे शहरवासी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही