Search

 
 
 

जमशेदपुर : क्लासिक-विंटेज कार एवं बाइक रैली को टीवी नरेंद्रन ने दिखाई हरी झंडी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील द्वारा विंटेज और क्लासिक कार एंड बाइक रैली के दूसरे संस्करण का आयोजन रविवार को किया गया. इसमें क्लासिक कारों एवं बाइक का शानदार संग्रह देखने को मिला. रैली का शुभारंभ टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाकर किया. उसके बाद यह रैली बिष्टुपुर गोपाल मैदान से निकालकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए यूनाइटेड क्लब पहुंच कर समाप्त हो गई. मौके पर प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि शहर वासियों के लिए यह एक अवसर है जब वो पुराने विंटेज कार और बाइक को नजदीक से देख सकते है. रैली के दूसरे वर्ष में काफी लोगों ने इससे जुड़ने की दिलचस्पी दिखाई जो हमारे लिए एक अच्छा अनुभव रहा है. लोग अन्य राज्यों से भी इस रैली में शामिल हुए है. लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. इस दौरान उन्होंने विंटेज कार व बाइक का अवलोकन भी किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-road-from-gemco-to-tata-power-is-in-bad-shape-even-on-founders-day/">जमशेदपुर

: संस्थापक दिवस पर भी बदहाल है जेम्को से टाटा पावर तक की सड़क
[caption id="attachment_566085" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/26rc_m_35_26022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विंटेज बाइक का अवलोकन करते प्रबंध निदेशक[/caption]

देश-विदेश में होते है बड़े आयोजन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, रुचि नरेंद्रन एवं अन्य लोग उपस्थित थे. रुचि नरेंद्रन ने कहा कि यह आयोजन ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में लगातार हुए प्रगति को दर्शाता है. पुराने विंटेज कार व बाइक के शौकीन लोग अपने पसंदीदा कार और बाइक को मेंटेन करने के लिए काफी खर्च करते हैं जो उनकी हॉबी है. देश-विदेश में इस प्रकार के बड़े आयोजन होते हैं. इसी के मद्देनजर टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में विंटेज कार एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया है.  इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-devotees-swing-in-jagrata-organized-on-the-annual-festival-of-ganesh-temple/">मनोहरपुर

: गणेश मंदिर के वार्षिक महोत्सव पर आयोजित जगराता में झूमे भक्त

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रैली के अंत में विभिन्न स्तर पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इनमें कार की श्रेणी में ओवरऑल चैंपियन 1955 मॉडल कार एमजी मैग्नेट जेडए के ऑनर दर्शन मुकेश संघवी और बाइक की श्रेणी में ओवरऑल चैंपियन 1951 मॉडल की बीएसए जेड बी बाइक के ऑनर आनंद कुमार शर्मा को पुरस्कार से सम्मानित किया गया. निर्णायक मंडल के सदस्यों में  कोलकाता से सौरजीत पाल चौधरी, पृथ्वी नाथ टैगोर और विश्वनाथ बासु और जमशेदपुर से कर्नल अरूप रतन बासु शामिल थे. वहीं रैली के दौरान वेशभूषा का मूल्यांकन रूचि नरेंद्रन और पूनम चौधरी द्वारा किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही