Search

 
 
 

जमशेदपुर : मोबाइल चोरी के दो आरोपी व खरीदार गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों समेत चोरी का मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को बागबेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एमई स्कूल रोड निवासी राहुल रजक, ग्वाला पट्टी निवासी अमीर गद्दी और चोरी का मोबाइल खरीदने वाला कृष्णा भारद्वाज उर्फ कृष्णा गद्दी शामिल हैं. इस मामले में दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं. आरोपी राहुल और अमीर पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का पांच मोबाइल भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-district-president-of-youth-intc-asked-for-list-of-contract-laborers-from-tata-steel/">नोवामुंडी

: यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष ने टाटा स्टील से ठेका मजदूरों की सूची मांगी

घरों और लोगों से चोरी करते हैं मोबाइल

पुलिस के अनुसार राहुल और अमीर ऐसे घरों को निशाना बनाते है जिनके घरों का दरवाजा खुला होता है. सभी मौका पाकर घरों में घुसकर मोबाइल और अन्य सामान की चोरी करते हैं. इसके अलावा अन्य लोगों से भी मोबाइल चोरी करते हैं. चोरी के मोबाइल को दोनों स्टेशन रोड स्थित कृष्णा के मोबाइल दुकान में बेच देते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही