Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला से पर्स छिनतई करने के दो आरोपी गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मनोकामना मंदिर के पास गोलमुरी की महिला गुड़िया कुमारी से पर्स की छिनतई करने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ अनमोल और के शशिकांत राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुरप्रीत के पास से बाइक, 1500 नकद और 5 मोबाइल बरामद किया है. वहीं शशिकांत राव के पास से 3 मोबाइल और एक हजार नकद बरामद किया है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि रविवार की दोपहर गुड़िया अपनी बहन के साथ स्कूटी से बाजार से अपने घर की ओर जा रही थी. रास्ते में ही पीछे से बुलेट सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे गुड़िया सड़क पर गिर पड़ी और बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwas-new-co-jaishankar-pathak-took-charge/">चंदवा

: सीओ जयशंकर पाठक ने पदभार संभाला

टेल्को में भी महिला से की थी छिनतई

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने टेल्को के मनीफिट में भी एक महिला से पर्स की छिनतई की थी. वहीं इसके अलावा भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शहर में छिनतई की घटनाओं में कमी आयेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही