Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह पुलिस ने बीते दिनों दो घरों में हुई चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह राजा मैदान निवासी सोनु लोहार और श्याम लोहार शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया स्कूटी, टीवी, कटर मशीन, दो ड्रील मशीन के अलावा अन्य सामान बरामद किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी सोनु कुमार ने बताया कि 14 जून की रात को विनोद कुमार के नव निर्मित मकान से चोरों ने सामानों की चोरी कर ली थी. वहीं 15-16 जून की रात को भी चोरों ने शंभू कुमार झा के घर को निशाना बनाया था. दोनों मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनु और श्याम को गिरफ्तार किया और सामान बरामद कर लिया. थाना प्रभारी ने कहा कि सोनु लोहार दोनों चोरी में शामिल था जबकि शंभू कुमार झा के घर में चोरी करने में सोनु के साथ श्याम भी था. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/the-person-who-stole-passengers-mobile-from-tatanagar-station-got-bail/">टाटानगर

स्टेशन से यात्री का मोबाइल चुराने वाले को मिली जमानत

नव निर्मित मकान को बनाते है निशाना

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके है. दोनों ऐसे घरों को निशाना बनाते थे जिसका निर्माण कार्य चल रहा होता है. ऐसे घरों की रेकी कर वहां से सामानों की चोरी कर ली जाती थी और उसे कम दामों में बेच देते थे. फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-teachers-and-non-teaching-staff-of-jln-college-handed-over-the-letter-to-the-minister-and-the-mla/">चक्रधरपुर

: जेएलएन कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने मंत्री व विधायक को पत्र सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही