Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रैफिक पुलिस से उलझने में दो गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस से उलझने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अनिकेत कुमार सिंह उलीडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि संदीप कुमार एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित मधुसूदन अपार्टमेंट का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sholay-arrested-in-ranjit-murder-case/">जमशेदपुर

: रंजीत हत्याकांड में शोले गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस

घटना 3 अक्तूबर की सुबह 10 बजे की है. घटना के दिन संदीप और अनिकेत बाइक पर सवार थे. इस बीच ट्रैफिक पुलिस साकची गोलचक्कर पर ड्यूटी कर रही थी. चेकिंग के दौरान ही दोनों आरोपी पुलिस से उलझ गये थे. इस बीच ट्रैफिक पुलिस के साथ गाली-गलौज और हाथापायी भी की गयी. घटना के संबंध में साकची थाने में एएसआइ द्वारिका प्रसाद के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tandoori-hut-vandalized-during-immersion/">जमशेदपुर

: विर्सजन के दौरान तंदूरी हट में तोड़फोड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही