Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत सहारा सिटी में रविवार देर शाम हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक चौधरी और उसके चालक भूषण महतो को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और पांच गोली बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने ऑनलाइन साइट से मंगाया गया कुरियर भी जब्त किया है. सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि दीपक ने कुरियर बॉय रिशु पर फायरिंग की थी, पर गोली अभिषेक मिश्रा को जा लगी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-scrap-mafia-with-fake-number-plate-is-giving-result-to-theft-incident/">किरीबुरू

: फर्जी नम्बर प्लेट लगा स्क्रैप माफिया चोरी की घटना को दे रहे अंजाम

कुरियर ब्वॉय से विवाद के बाद चलाई थी गोली

सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि दीपक चौधरी के नाम एक पार्सल आया था. रिशु उस पार्सल को लेकर डिलीवरी करने गया था. इस दौरान दीपक ने कुरियर नहीं मंगाने की बात कही. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. दीपक ने अपने चालक भूषण महतो और साथी अभिषेक के साथ रिशु की पिटाई कर दी. अभिषेक ने रिशु को पकड़ रखा था. दीपक ने पिस्टल निकाली और रिशु पर फायरिंग कर दी. रिशु खुद को बचाने के लिए झुका इसी बीच गोली अभिषेक को जा लगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही